4 हजार केंद्रों पर होगी गेहूं खरीदी, कल से अभियान शुरू; छोटे किसानों का गेहूं पहले खरीदा जाएगा

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने आज पत्रकार वार्ता में बताया कि प्रदेश में 9 अप्रैल से गेहूं उपार्जन (तुलाई) का कार्य शुरू किया जा रहा है। प्रथम चरण में इंदौर, उज्जैन और भोपाल संभागों के उपार्जन केंद्रों पर खरीदी प्रारंभ होगी, जबकि शेष संभागों में यह प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू की जाएगी।उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में लगभग 4 हजार उपार्जन केंद्र संचालित किए जाएंगे, जहां किसानों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअल बैठक के माध्यम से अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उपार्जन केंद्रों पर किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

चावड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप छोटे किसानों का गेहूं पहले खरीदा जाएगा, जिससे उन्हें प्राथमिकता का लाभ मिल सके। साथ ही, किसानों को किसी भी प्रकार की जरूरत होने पर शासन, प्रशासन और संगठन मिलकर सहयोग करेंगे।वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे 9 अप्रैल को उपार्जन केंद्रों पर पहुंचकर किसानों का स्वागत करें और उनकी मदद करें।किसान मोर्चा ने मुख्यमंत्री के इस किसान हितैषी निर्णय के लिए आभार भी व्यक्त किया है।

Next Post

हरियाणा का 'सौदागर' 29 तलवारों के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Wed Apr 8 , 2026
खंडवा। अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले के खिलाफ खंडवा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तलवारों का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने बमनगांव रोड पर घेराबंदी कर हरियाणा के एक शातिर युवक को दबोचा, जो बोरे में 29 धारदार तलवारें भरकर शहर में बेचने की फिराक में था। पुलिस […]

You May Like