तीसरी मंजिल की छत से गिरकर व्यक्ति की मौत

इंदौर: बाणगंगा थाना क्षेत्र के रेवती रेंज में रहने वाले 42 वर्षीय नंदराम की तीसरी मंजिल की छत से गिरकर मौत हो गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक वह छत पर सो रहे थे और नींद में संतुलन बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ.थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर ने बताया कि मृतक के बेटे अरविंद का कहना है कि उनके पिता रोजाना की तरह रात में घर की तीसरी मंजिल की छत पर सोने गए थे. जिस जगह वह सो रहे थे, वहां सुरक्षा के लिए पक्की बाउंड्री नहीं थी, केवल ईंटों की छोटी मुंडेर बनी थी.

रात में नींद के दौरान संभवतः करवट लेने पर नंदराम का संतुलन बिगड़ा और वह सीधे जमीन पर गिर गए. गिरने की आवाज सुनकर घर के लोग बाहर भागे और उन्हें गंभीर चोटों के साथ तुरंत अस्पताल ले गए. हालांकि, चोटें इतनी गंभीर थीं कि डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही बाणगंगा पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं इस हादसे के पीछे कोई और कारण तो नहीं था.

Next Post

सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर फिल्म 'AA22' के आधिकारिक नाम 'राका' का हुआ ऐलान, बाल्ड लुक और खूंखार अवतार में अभिनेता ने फैंस को चौंकाया

Wed Apr 8 , 2026
हैदराबाद | साउथ फिल्म इंडस्ट्री के “स्टाइलिश स्टार” अल्लू अर्जुन आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके पर उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘AA22’ के आधिकारिक टाइटल और फर्स्ट लुक का अनावरण कर दिया गया है। फिल्म का नाम ‘राका’ रखा गया है, जिसमें अल्लू अर्जुन आज तक […]

You May Like

मनोरंजन