बैरसिया में बनेगा आधुनिक खेल स्टेडियम, 8.58 करोड़ स्वीकृत, खिलाड़ियों में खुशी की लहर


बैरसिया: युवाओं और खेल प्रेमियों को ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने बैरसिया में खेल स्टेडियम निर्माण के लिए 8 करोड़ 58 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। विधायक विष्णु खत्री पिछले लंबे समय से क्षेत्र में खेल सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने के लिए स्टेडियम की मांग कर रहे थे। इस स्वीकृति के बाद क्षेत्र के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं अपने ही क्षेत्र में मिल सकेंगी।

शुक्रवार को स्थानीय खेल प्रेमियों ने रेस्ट हाउस में विधायक विष्णु खत्री का ढोल, ढमाकों ओर अतिवाजी के साथ पुष्प माला पहना कर जोरदार स्वागत किया। स्टेडियम में आधुनिक रनिंग ट्रैक, खेल मैदान, दर्शकों के बैठने की गैलरी और खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम जैसी आवश्यक सुविधाएं विकसित होगी। इस अवसर पर विधायक खत्री ने कहा,  युवाओं में अपार प्रतिभा है, बस उन्हें सही संसाधनों की आवश्यकता थी। मुख्यमंत्री और खेल मंत्री के सहयोग से यह स्टेडियम अब हकीकत बनने जा रहा है। स्टेडियम की एफएससी हो गई है।

Next Post

सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की जादुई केमिस्ट्री ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, 'मातृभूमि' फिल्म के ब्लॉकबस्टर गाने 'चांद देख लेना' का मेकिंग वीडियो जारी, स्वतंत्रता दिवस 2026 पर रिलीज हो सकती है फिल्म

Sat Apr 4 , 2026
हैदराबाद | सलमान खान फिल्म्स (SKF) म्यूजिक ने प्रशंसकों के पसंदीदा गाने ‘चांद देख लेना’ का एक विशेष बिहाइंड-द-सीन्स (BTS) वीडियो जारी किया है, जो इस रूहानी गाने के निर्माण की प्रक्रिया को दर्शाता है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए इस मेकिंग वीडियो में सलमान खान और चित्रांगदा सिंह […]

You May Like