वंदे भारत में भोजन गुणवत्ता पर सख्ती: शिकायत के बाद डीआरएम ने किया औचक निरीक्षण

भोपाल: वंदे भारत एक्सप्रेस में परोसे गए भोजन को लेकर सामने आई शिकायतों के बाद रेलवे प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इसी कड़ी में भोपाल रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक पंकज त्यागी ने वंदे भारत और शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनों में औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत परखी।रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से झांसी के बीच किए गए इस निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने ट्रेन में फुटप्लेट जांच की और लोको पायलट के साथ सुरक्षा मानकों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने यात्रियों से सीधे बातचीत कर खानपान और अन्य सुविधाओं को लेकर फीडबैक भी लिया।
हालिया शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निरीक्षण के दौरान खानपान की गुणवत्ता पर विशेष फोकस रहा। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि यात्रियों को साफ-सुथरा और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना प्राथमिकता रहेइसके अलावा झांसी पहुंचकर रनिंग रूम का भी निरीक्षण किया गया, जहां लोको पायलट और रेलवे स्टाफ को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया गया। डीआरएम ने क्रू के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।

Next Post

चोरों ने सूने मकान को बनाया निशाना, लाखों के सोने चांदी के जेवर चोरी

Sun Mar 29 , 2026
इंदौर: तिलकनगर थाना क्षेत्र में सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाश द्वारा सोने चांदी के आभूषण चोरी करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.थाना प्रभारी मनीष लोधा ने बताया कि फरियादी संदीप जोशी उम्र 31 साल […]

You May Like