बेटी को बचाने मां ने खदान में लगाई छलांग, मौत

सतना: जिले के बठिया कला ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाली छुलहनी बस्ती हाई स्कूल के पीछे स्थित एक खदान में शुक्रवार दोपहर एक हादसा हो गया। इस घटना में एक मां ने अपनी बेटी को तो डूबने से बचा लिया। लेकिन स्वयं गहरे पानी में फंसकर डूब जाने के कारण मां की मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेखा बेलदार (45) अपनी बेटी छोटी बेलदार (17) के साथ खदान पर कपड़े धोने गई थीं। रेखा कपड़े धो रही थीं, जबकि उनकी बेटी छोटी नहा रही थी। इसी दौरान छोटी का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूबने लगी।

बेटी को डूबता देख मां रेखा बेलदार उसे बचाने के लिए तुरंत पानी में कूद पड़ीं। उन्होंने किसी तरह बेटी को संभाला और उसे खदान के किनारे तक सुरक्षित पहुंचा दिया। इस प्रयास में बेटी की जान बच गई। लेकिन बेटी को बचाने के दौरान रेखा खुद गहरे पानी में फंस गईं और बाहर नहीं निकल सकीं।
गोताखोरों ने निकाला शव
घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय गोताखोरों को खदान में उतारा गया। गोताखोरों द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए लगभग घंटे भर बाद महिला के शव को खोज निकाला। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार राजेश सिंह और बाबूपुर चौकी प्रभारी शुभम भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पंचनामा की प्रक्रिया भी पूरी की

Next Post

अड़ीवी शेष को जापानी फैन से मिला खास सरप्राइज़

Sat Mar 28 , 2026
मुंबई, 28 मार्च (वार्ता) अभिनेता अड़ीवी शेष को हाल ही में सेट पर एक बेहद भावुक और खास पल का अनुभव हुआ, जब उनकी एक जापानी फैन उनसे मिलने के लिए खासतौर पर हैदराबाद पहुंचीं। यह फैन, जिनका नाम रीना है, उनकी आने वाली फिल्म ‘डकैत’ के लिए शुभकामनाएं देने […]

You May Like

मनोरंजन