प्राईवेट स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबे अनिवार्य की जाए 

सतना। निजी विद्यालयों मे अनिवार्य रूप एन सी ई आर टी की किताबे लागू कराने एवम अन्य मांगो को लेकर पालक महासंघ मध्य प्रदेश जिला इकाई सतना के अध्यक्ष ध्रुव त्रिपाठी के नेतृत्व में कलेक्टर महोदय को प्रतिनिधि मण्डल के साथ 11सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर बिंदुबार चर्चा की गई जिस पर कलेक्टर महोदय ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया/पालक महासंघ के अध्यक्ष ध्रुव त्रिपाठी ने बताया कि प्रबंधन द्वारा महंगी किताबे खरीदने पालकों को मजबूर किया जाता हैं जबकि शासन द्वारा प्रायवेट प्रकाशन की किताबो को पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है/क्लास 1से 12तक एन सी ई आर टी की पुस्तके अनिवार्य है/निजी विद्यालयों की मनमानी रोकने के लिए प्रायवेट प्रकाशन की किताबो पर पूर्णतः रोक लगाने, विद्यालयों मे शिक्षको की योग्यता नाम एवम पढ़ाए जाने वाले विषय की सूची लगाई जाए, किसी भी प्रकार की शिक्षण सामग्री या यूनिफार्म पर विद्यालय का लोगो प्रतिबंधित करने, जिन विद्यालयों ने फीस स्ट्रक्चर अपलोड नहीं किया है उनकी मान्यता समाप्त करने, एवम बच्चो के साथ हो रही क्रूरता पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग की गई/प्रतिनिधि मण्डल में संभागीय प्रभारी बृजेंद्र अग्निहोत्री, सामन्यवक, राम कुमार विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष विनोद कुमार दुवेदी, मोहनलाल वर्मा, अभिनेस तिवारी, सचिव डा, डी डी गुप्ता, मीडिया प्रभारी अंजनी शुक्ला यस गुप्ता उपस्थित रहे।

Next Post

सूने घर में लगी आग से खाक हुई गृहस्थी

Fri Mar 27 , 2026
सतना। जिले के नागौद थाना क्षेत्र के घोरहटी गांव में गुरुवार दोपहर एक सूने कमरे में अचानक आग लग गई। इस घटना में घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया, जिससे लगभग 2 लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। घटना के समय मकान मालिक रवि प्रताप सिंह […]

You May Like