तेहरान:ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर, ब्रिटिश ठिकानों को ईरान के खिलाफ हमले के लिए इस्तेमाल करने की इजाज़त देकर अपने देशवासियों की जान को खतरे में डाल रहे हैं।श्री अराघची ने कहा ब्रिटेन सरकार ने शुक्रवार को ईरान के मिसाइल ठिकानों पर हमले के लिए अमेरिका को ब्रिटेन के ठिकानों का इस्तेमाल करने की मंज़ूरी दे दी।
श्री अराघची ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “ज़्यादातर ब्रिटिश लोग, ईरान पर इज़राइल-अमेरिका की अपनी मर्ज़ी की जंग में कोई हिस्सा नहीं लेना चाहते। अपने ही लोगों की अनदेखी करते हुए, मिस्टर स्टारमर ब्रिटेन के ठिकानों को ईरान के खिलाफ हमले के लिए इस्तेमाल करने की इजाज़त देकर ब्रिटिश लोगों की जान खतरे में डाल रहे हैं। ईरान अपनी आत्मरक्षा के अधिकार का इस्तेमाल करेगा।
Next Post
ईरान ने युद्धविराम की संभावना को नकारा, होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने से ईंधन संकट गहराया
Sat Mar 21 , 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि उनका देश अमेरिका और इजरायल के साथ किसी अस्थायी युद्धविराम के लिए सहमत नहीं होगा।जापान की समाचार एजेंसी ‘क्योडो’ को दिए एक साक्षात्कार में श्री अराघची ने कहा कि ईरान केवल युद्धविराम नहीं, बल्कि “युद्ध की पूर्ण, व्यापक […]

You May Like
-
1 year ago
ओडिशा एफसी ने पंजाब एफसी को बराबरी पर रोका
-
6 months ago
बीजासन माता मंदिर के पास चाकू सहित युवक गिरफ्तार