इंदौर में कांग्रेस ने 77 ब्लॉक अध्यक्ष किए नियुक्त

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर पार्टी ने संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से इंदौर शहर जिला कांग्रेस कार्यकारिणी के साथ 77 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की है।

जानकारी देते हुए संगठन महासचिव डॉ. संजय कामले ने बताया कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त करना और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करना है। उन्होंने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ आम जनता की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

डॉ. कामले ने कहा कि इंदौर में संगठनात्मक विस्तार से कांग्रेस को और मजबूती मिलेगी तथा बूथ स्तर तक संगठन को सुदृढ़ किया जाएगा, जिससे बेहतर समन्वय और जनसंपर्क सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे तथा क्षेत्र में संगठनात्मक एकता और मजबूती को बढ़ावा देंगे।

Next Post

बीएचईएल महिला मंडल ने किया कंबल वितरण, सफाई कर्मियों के खिले चेहरे

Fri Mar 20 , 2026
भोपाल। बीएचईएल के महिला शैक्षणिक कल्याण प्रकोष्ठ द्वारा अन्नानगर क्षेत्र में एक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें महिला मंडल की अध्यक्ष रोजी उपाध्याय ने जरूरतमंद महिला सफाई कर्मियों को कंबल वितरित किए। सभा को संबोधित करते हुए रोजी उपाध्याय ने कहा कि मंडल अपने सदस्यों के बीच आपसी सौहार्द […]

You May Like