ईरान पर इजरायल – अमेरिका साम्राज्यवादी हमले बंद करे : भाकपा

ग्वालियर : आज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला ग्वालियर द्वारा हजीरा चौराहे पर प्रदर्शन कर सभा आयोजित की गई। सभा में उपस्थित कार्यकर्ताओ एवं जनता को संबोधित करते हुए राज्य कार्यकारिणी सदस्य संजीव राजपूत, कौशल शर्मा एडवोकेट ने कहा कि अमेरिकी सरकार द्वारा एक तरफा और अविवेकपूर्ण पूर्ण टेरिफ घमासान के बाद एक तरफा बमबारी कर अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमले उचित नहीं हैं। जबकि ईरान ने आश्वासन दिया था कि उसके पास परमाणु हथियार बनाने की योजना नहीं है।

ईरान से खतरा महसूस करने वाले इसराइल ने अमेरिका को ईरान पर हमला करने के लिए मजबूर किया । ईरान पर एक तरफा बमबारी ने पूरे पश्चिम एशिया को युद्ध की स्थिति में धकेल दिया है और पूरी दुनिया को आर्थिक उथल पुथल में डाल दिया है। नागरिक ढांचे,अस्पतालों ,शैक्षणिक संस्थाओं और शहरी क्षेत्र , स्कूलों को निशाना बनाया जा रहा है। दक्षिण पूर्वी ईरानी शहर मिनाव में एक प्राइमरी स्कूल के अंदर 165 बच्चों की हत्या कर दी गई जो अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून विशेष कर जेनेवा कन्वेंशन का उल्लंघन है । युद्ध में निर्दोष लोगों की मृत्यु पर दुनिया चिंतित है। युद्ध रोका जाए। प्रदर्शन में अशोक पाठक, रतन वर्मा पूर्व जिला जज, प्रकाश वर्मा, अनवर खान, हरि शंकर माहौर, बारेलाल पाल, जालिम सिंह, रमेश सविता, अब्दुल शाहीद आदि शामिल थे।

Next Post

इलाज के पैसों को लेकर भाइयों में हुआ विवाद, लाठी-डंडों से की मारपीट

Fri Mar 20 , 2026
इंदौर: पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में मां के इलाज के लिए पैसों को लेकर भाइयों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया. आरोप है कि दो भाइयों और उनके साथी ने मिलकर युवक के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया और जान से मारने […]

You May Like