मुंबई, 18 मार्च (वार्ता) भारतीय कंपनियों ने फरवरी में देश से बाहर करीब 276 करोड़ डॉलर का प्रत्यक्ष निवेश किया। रिजर्व बैंक द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों में बताया गया है कि भारतीय कंपनियों ने फरवरी 2026 में देश के बाहर इक्विटी में 110.77 करोड़ डॉलर लगाये। उन्होंने ऋणपत्रों में 71.43 करोड़ डॉलर और गारंटी के जरिये 93.69 करोड़ डॉलर का निवेश किया। इस प्रकार उनका कुल प्रत्यक्ष निवेश 275.89 करोड़ डॉलर रहा।
इससे पहले, जनवरी 2026 में भारतीय कंपनियों ने देश के बाहर 359.71 करोड़ डॉलर और फरवरी 2025 में 430.27 करोड़ डॉलर का निवेश किया था। आंकड़ों से स्पष्ट है कि माह-दर-माह और सालाना आधार पर निवेश में भारी गिरावट देखी गयी है।

