अवैध शराब पर कार्रवाई के दौरान पुलिस पर किया हमला, 89 पेटी शराब जब्त

इंदौर:सांवेर थाना क्षेत्र के ग्राम सिमरोड़ में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर आरोपियों ने हमला कर दिया. इस दौरान पुलिसकर्मियों से मारपीट कर शासकीय कार्य में बाधा डाली गई. मामले में पुलिस ने 89 पेटी देशी शराब करीब 801 बल्क लीटर जब्त की है, जिसकी कीमत लगभग 3.33 लाख रुपए बताई जा रही है.थाना प्रभारी विजय शंकर महोबिया ने बताया कि पुलिस टीम कार्रवाई के लिए आरोपी तूफान सिंह के घर के पास पहुंची थी, तभी आरोपियों ने शराब को अपना बताते हुए विरोध शुरू कर दिया.

इसके बाद गाली-गलौज करते हुए लोहे की रॉड, डंडे, बल्लियों और पत्थरों से हमला कर दिया. हमले में उपनिरीक्षक आशिक हुसैन के सिर में चोट आई, जबकि आरक्षक मनीष वर्मा के हाथ और कंधे में चोट लगी. पुलिस ने तूफान सिंह सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट और विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

Next Post

हिंदी विश्वविद्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

Wed Mar 18 , 2026
भोपाल: अटल बिहारी बाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय के अधिकृत ईमेल आईडी पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा धमकी भरा मेल भेजा गया। सूचना मिलते ही कुलगुरु प्रोफेसर देवानंद हिडोलिया के निर्देश पर तत्काल एहतियात के तौर पर पूरे […]

You May Like