ग्वालियर: एलिवेटेड रोड निर्माण परियोजना में बाधा बन रहे 268 अवैध मकान और दुकानों की तुड़ाई को लेकर भू अर्जन के कार्य के साथ ही नोटिस बांटने और संपत्तियों की तुड़ाई के लिए उन पर लाल निशान लगाना शुरू कर दिया है। तुड़ाई की कार्रवाई जल्द ही शुरू की जाएगी। एलिवेटेड रोड निर्माण फेज-2 गिरवाई से फूलबाग तक जो संपत्तियां भू-अर्जन शाखा के दायरे में आती हैं, उन्हें नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। इसके लिए करीब 63 करोड़ रुपए की राशि बांटे जाने की तैयारी है।एलिवेटेड रोड के अलग-अलग हिस्सों में अवैध निर्माण की स्थिति सामने आई है। तारागंज पुल से जीवाजीगंज पुल तक 117 अवैध मकान-दुकान (सबसे अधिक), भैंस मंडी से फालका बाजार तक 85, पाएगा से सुभाष पार्क तक 46 और गिरवाई से हनुमान बांध तक 7 है।
कहां कितनी होगी तुड़ाई
गिरवाई से हनुमान बांध पर 07, तारागंज पुल से जीवाजीगंज पुल तक 117, पाएगा से सुभाष पार्क तक 46 और भैंस मंडी से फालका बाजार 85 मकान दुकानों को तोड़ा जाएगा।
गिरवाई से फूलबाग तक के लिए भू अर्जन की कार्रवाई अंतिम चरण में अधिकारियों का दो टूक संदेश है या तो खुद हटें, या फिर कार्रवाई के लिए तैयार रहें। शहर के विकास की राह में रोड़े बने अवैध कब्जों पर अब सीधी चोट तय मानी जा रही है।
इसलिए नोटिस अवधि पूरी होते ही तुड़ाई अभियान शुरू किया जाएगा। अफसरों के मुताबिक एलिवेटेड रोड को लेकर अब किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। गिरवाई से फूलबाग तक के लिए भू अर्जन की कार्रवाई अंतिम चरण में है। यहां अतिक्रमण भी चिह्नित कर लिए गए है और नोटिस भी थमाए जा चुके हैं। राजस्व विभाग द्वारा जल्द ही तुड़ाई की कार्रवाई की जाएगी।
