शाह ने देशवासियों को दी योग दिवस शुभकामनाएं

नयी दिल्ली 21 जून (वार्ता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर शुक्रवार को देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

श्री शाह ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, “अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएँ! योग शरीर, मन और बुद्धि को स्वस्थ रखने की भारतीय जीवन पद्धति है। इसका नियमित अभ्यास न सिर्फ मनुष्य को ऊर्जासंपन्न बनाता है, बल्कि उनमें सकारात्मक चेतना का विकास भी करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इस प्राचीन भारतीय धरोहर को ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ के रूप में विश्वव्यापी बनाने का ऐतिहासिक कार्य किया है। आइए, इस योग दिवस पर योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लें।

Next Post

भाजपा के सांसद सांसद भर्तृहरि महताब लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर बनाये गये

Fri Jun 21 , 2024
नयी दिल्ली 21 जून (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद भर्तृहरि महताब को अठाहरवीं लोकसभा के अध्यक्ष का चुनाव होने तक अध्यक्ष के कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। राष्ट्रपति ने इसके अलावा सर्वश्री सुरेश कोडिकुन्निल, थालिकोट्टई राजुथेवर बालू, राधा […]

You May Like