साधना दुबे नर्मदापुरम महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष नियुक्त

नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष प्रियंका किरार ने नर्मदापुरम जिले के लिए श्रीमती साधना दुबे को प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनकी नियुक्ति पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, संगठन प्रभारी संजय कामले, वरिष्ठ नेता मानक अग्रवाल, जिला कांग्रेस प्रभारी ओम पटेल तथा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय के प्रति जिले के कांग्रेसजनों ने आभार व्यक्त किया है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि साधना दुबे के नेतृत्व में प्रकोष्ठ जिले में महिलाओं से जुड़े मुद्दों और उत्पीड़न की घटनाओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल करेगा। साथ ही सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना भी की।

 

Next Post

बर्तन व्यापारी संघ का होली मिलन समारोह, सदस्यों ने दी शुभकामनाएं

Fri Mar 13 , 2026
नर्मदापुरम। बर्तन व्यापारी संघ द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन कल उस्ताद रेस्टोरेंट में किया गया। कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आपसी सौहार्द के साथ एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बर्तन व्यापारी संघ के अध्यक्ष केप्टिन करैया ने कहा कि इस तरह के […]

You May Like

मनोरंजन