बमीठा में प्रस्फुटन समितियों का प्रशिक्षण, संस्थागत प्रबंधन पर मार्गदर्शन

छतरपुर। राजनगर तहसील के सेक्टर चंद्रनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत बमीठा में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद भोपाल के निर्देशानुसार नवांकुर संस्था माइन्ड इम्पॉवरिंग सोशल फाउंडेशन द्वारा प्रस्फुटन समितियों का त्रैमासिक क्षमता वर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम पंचायत बमीठा के सरपंच सनत जैन, उद्यानिकी प्रभारी श्याम बाबू प्रजापति तथा सचिव राजनारायण रैकवार की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में उपस्थित प्रतिभागियों को प्रशिक्षण किट वितरित की गई।

प्रशिक्षण के विभिन्न सत्रों में विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया। द्वितीय सत्र में परामर्शदाता जीतेन्द्र सिंह ने स्वैच्छिक संस्थाओं के गठन और उनके प्रभावी प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। तृतीय सत्र में जलज जैन ने ग्राम विकास की अवधारणा और उसके व्यावहारिक पहलुओं पर चर्चा की। वहीं चतुर्थ सत्र में माइन्ड इम्पॉवरिंग सोशल फाउंडेशन के प्रतिनिधि मनीष खटीक ने प्रस्फुटन समितियों के दस्तावेजीकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

Next Post

दर्दनाक त्रासदी: मां ने चार बेटियों को कुएं में फेंका, फिर फांसी लगाकर दी जान

Thu Mar 12 , 2026
सागर। जिले के केसली थाना क्षेत्र के एक गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। यहां एक महिला ने कथित रूप से अपनी चार मासूम बेटियों को घर के पास स्थित कुएं में फेंकने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या […]

You May Like