चंद्रग्रहण का सूतक लगते ही राजधानी के मंदिरों के पट बंद, शाम को खुलेंगे द्वार

भोपाल: राजधानी में आज तड़के पूजा-अर्चना के बाद चंद्रग्रहण का सूतक लगते ही प्रमुख मंदिरों के पट बंद कर दिए गए। सूतक प्रारंभ होते ही धार्मिक परंपराओं के अनुसार नियमित पूजन और दर्शन पर विराम लगा दिया गया। शहर के प्रसिद्ध बिरला मंदिर, भवानी मंदिर और गणेश मंदिर समेत अन्य मंदिरों में सुबह श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा-पाठ किया, जिसके बाद मंदिरों के द्वार श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए।

मंदिर प्रबंधन समितियों के अनुसार चंद्रग्रहण की अवधि में किसी भी प्रकार की नियमित आरती, भोग या धार्मिक अनुष्ठान नहीं होंगे। ग्रहण समाप्ति और सूतक काल के खत्म होने के बाद शाम को मंदिरों में शुद्धिकरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके उपरांत विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती के साथ मंदिरों के पट पुनः खोले जाएंगे।

Next Post

भारत के चालू खाते का घाटा बढ़कर जीडीपी के 1.3 प्रतिशत पर पहुंचा, व्यापार घाटा बढ़ने से अर्थव्यवस्था पर दबाव, आरबीआई ने जारी किए तीसरी तिमाही के आंकड़े

Tue Mar 3 , 2026
मुंबई | भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में भारत का चालू खाते का घाटा (CAD) बढ़कर 13.2 अरब डॉलर हो गया है। यह देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 1.3 प्रतिशत है, जो पिछले वित्त वर्ष की […]

You May Like