मुंबई, (वार्ता) अभिनेत्री माही श्रीवास्तव और गायिका गोल्डी यादव का नया होली गीत ‘होली में बलम बायकॉट करेंगे’ दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
इस गाने को रिलीज के बाद अब तक नौ लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जिससे यह सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है।गाना यूट्यूब पर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल चैनल से रिलीज किया गया है।
वीडियो में दिखाया गया है कि माही श्रीवास्तव का पति होली खेलते लोगों के बीच शराब के नशे में नजर आता है, जिसे देखकर माही श्रीवास्तव नाराज हो जाती हैं और मजेदार अंदाज में चेतावनी देती हैं “दारू पीके हमसे जे बात करेंगे, त होली में बलम बायकॉट करेंगे…”
इस होली गीत के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। गीत को गोल्डी यादव ने गाया है, जबकि इसके बोल शुभदयाल सोहरा ने लिखे हैं और संगीत छोटू बंटी ने दिया है। वीडियो का निर्देशन सुनील बाबा ने किया है।
गाने की सफलता पर माही श्रीवास्तव ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह उनका इस साल का पहला होली गीत है और इसकी शूटिंग के दौरान पूरी टीम ने खूब मस्ती की। उन्होंने दर्शकों और श्रोताओं को इस गाने को इतना प्यार देने के लिए दिल से धन्यवाद दिया।
