हिंडालको महान में नए नेतृत्व का आगाज: नवागत इकाई प्रमुख लिनु पंचमन ने वट वृक्ष रोपित कर संभाली कमान

बरगवां। हिंडालको महान इकाई में नए नेतृत्व की शुरुआत पर्यावरण संरक्षण के सशक्त संदेश के साथ हुई। नवागत इकाई प्रमुख लिनु पंचमन ने पदभार ग्रहण करते ही परिसर में वट का पौधा रोपित कर अपने कार्यकाल का आगाज किया।

कार्यक्रम केवल औपचारिकता तक सीमित नहीं रहा, बल्कि औद्योगिक विकास और प्रकृति के संतुलन का स्पष्ट संकेत बनकर सामने आया। इसीक्रम में कूलिंग टावर के समीप लगभग 300 विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए, जिससे ग्रीन बेल्ट विकास अभियान को नई दिशा और गति मिली। लिनु पंचमन ने कहा कि वट का पौधा स्थायित्व, विस्तार और दूरदृष्टि का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि किसी भी संगठन की मजबूती उसकी जड़ों-मूल्यों, टीम भावना और पर्यावरणीय प्रतिबद्धता में होती है। निवर्तमान इकाई प्रमुख एस सेंथिलनाथ ने सराहना की। एचआर हेड डॉ. विवेकानंद ने कहा कि हर पौधा भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक जीवित निवेश है और उसकी देखभाल हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। पावर प्लांट हेड प्रांजल पाठक ने कहा कि वृक्षारोपण औद्योगिक इकाइयों की सामाजिक और पर्यावरणीय जवाबदेही का अभिन्न हिस्सा है। इस अवसर पर स्मेल्टर हेड एस शशि कुमार, वित्त प्रमुख रोहित मतेती, गौरव वर्मा, पर्चेज हेड राम जतन गुप्ता, पीआर संजय सिंह, प्रणव सोनी एचआर समेत अन्य मौजूद रहे।

Next Post

सोना 7,300 रुपये महंगा, चांदी भी 12,300 रुपये चमकी

Mon Mar 2 , 2026
नयी दिल्ली, 02 मार्च (वार्ता) पश्चिम एशिया में ईरान को लेकर जारी भू-राजनैतिक संकट के बीच सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में चार प्रतिशत से अधिक का उछाल आया। मल्टी कॅमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में सोना आज 7,384 रुपये (4.56 प्रतिशत) चढ़कर 1,69,488 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच […]

You May Like

मनोरंजन