स्वदेशी पेय के रूप में रसना को बढ़ावा देगा कैट

नयी दिल्ली, 02 मार्च (वार्ता) अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (कैट) ने स्वदेशी पेय के रूप में रसना को बढ़ावा देने के लिए उसके साथ करार किया है।

कैट ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इस समझौते के तहत रसना प्राइवेट लिमिटेड, कैट और आई पॉइंट वेंचर्स पारस्परिक सहयोग के माध्यम

से व्यापार विस्तार, डिजिटल समाधान, कौशल विकास, इनक्यूबेशन, एडवोकेसी और सपोर्ट जैसे विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त रूप से काम करेंगे। उसका कहना है कि यह समझौता भारतीय उत्पादों और ब्रांडों को देश और दुनिया में नयी पहचान दिलाने तथा स्वदेशी व्यापार को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

समझौते पर कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया, रसना समूह के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक पिरूज खंबट्टा और प्रौद्योगिकी कंपनी आई पॉइंट वेंचर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजीव मलिक ने हस्ताक्षर किये। इस अवसर पर दिल्ली के चांदनी चौक से सांसद और कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल भी मौजूद थे।

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस साझेदारी का प्रमुख उद्देश्य रसना के पेय और संबद्ध व्यवसायों का देश और विदेश में विस्तार करना है। इसके लिए कैट के माध्यम से देशभर के हजारों व्यापारिक संगठनों के सहयोग से गांवों और कस्बों तक व्यापार के नये अवसर उपलब्ध कराये जायेंगे।

श्री खंबट्टा ने कहा कि रसना और कैट संयुक्त रूप से एक भारतीय बी2बी (बिजनेस टू बिजनेस) डिजिटल पोर्टल शुरू करेंगे, जिसके माध्यम से देशभर के खुदरा विक्रेता ऑनलाइन ऑर्डर दे सकेंगे। इस व्यवस्था के तहत रसना, कैट के सदस्यों को विश्व स्तरीय रसना उत्पाद समय पर और सर्वोत्तम कीमतों पर उपलब्ध कराने के लिए ठोस कदम उठायेगा।

Next Post

पश्चिम एशिया संकट से सेंसेक्स 1,048 अंक लुढ़का

Mon Mar 2 , 2026
मुंबई, 02 मार्च (वार्ता) पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनैतिक संकट के कारण घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को बड़ी गिरावट देखी गयी और बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1,048 अंक लुढ़क गया। अमेरिका और इजरायल के संयुक्त सैन्य अभियान में 28 फरवरी को ईरान पर हमले के बाद पश्चिम एशिया […]

You May Like

मनोरंजन