युवती-महिला ने लगाई फांसी

जबलपुर: रांझी में महिला और पनागर में युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतिकाओं ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।रांझी पुलिस ने बताया कि श्रीमति अर्चना सेन 45 वर्ष निवासी राधा कृष्ण मंदिर के पास ने फांसी लगा ली थी। जिसे रांझी अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टर ने चैक कर मृत घोषित कर दिया।

इसी प्रकार पनागर थाने में श्रीमति मंजू रैकवार 38 वर्ष निवासी फूटाताल पनागर ने सूचना दी कि वह आईशर टैक्टर एजेन्सी में काम करती है। गुरूवार को उसकी बेटी सैजल रैकवार 19 वर्ष को घर पर छोडकर काम पर गयी थी पति भी दुकान गये थे। शाम लगभग 6 बजे घर आयी मेन गेट में लगे ताले को दूसरी चाबी से खोलकर अंदर पहुंची देखा बेटी सैजल रैकवार घर मे लगे सीलिंग फैंन से दुपट्टा बांधकर फांसी पर लटकी मिली, जिसे पनागर अस्पताल ले कर पहुंचे जहॉ डाक्टर ने चैक कर सैजल को मृत घोषित कर दिया।

Next Post

कनाडा के नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की पहली भारत यात्रा, ट्रंप के टैरिफ वॉर के बीच पीएम मोदी के साथ मुंबई और दिल्ली में करेंगे द्विपक्षीय व्यापार पर महामंथन

Fri Feb 27 , 2026
नई दिल्ली | कनाडा के नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भारत आ रहे हैं, जो दोनों देशों के बीच लंबे समय से जमी कूटनीतिक बर्फ के पिघलने का स्पष्ट संकेत है। पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के कार्यकाल में आई कड़वाहट को पीछे छोड़ते हुए कार्नी का यह […]

You May Like