सतना: घर से बाजार जाने का बोलकर निकला एक युवक सात दिनों से घर नहीं लौटा। उसके परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को देकर थाना सिविल लाइन में गुमशुदगी दर्ज कराई है। इस सम्बन्ध में शिव कुमार दुबे पिता जमुना प्रसाद दुबे निवासी रेलवे फाटक के पास पौराणिक टोला ने बताया कि वह कटनी में नौकरी करते हैं।
17 फरवरी को घर से फोन आया कि छोटा भाई पंकज कुमार दुबे (47) 15 फरवरी को बाजार जाने का बोलकर निकला और वापस नहीं लौटा। इसकी सूचना 18 फरवरी को पुलिस को दी गई। शिव कुमार का कहना है कि उनके भाई पंकज की मानसिक हालत ठीक नहीं है, उसका कई साल से इलाज चल रहा है। पंकज को तलाशने के लिए परिवार हर संभव प्रयास कर रहा है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं लगा।
