कांग्रेस एससी विभाग में नियुक्तियों की कवायद: 250 से अधिक दावेदारों ने दिए इंटरव्यू 

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्षों के चयन के लिए 20 और 21 फरवरी को भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में साक्षात्कार आयोजित किए। इस प्रक्रिया में प्रदेश भर से 250 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और अपने-अपने जिलों का प्रतिनिधित्व करने के लिए आवेदन प्रस्तुत किए।

साक्षात्कार पैनल में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल रहे। साथ ही उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक एवं विभाग के प्रदेश प्रभारी भगवती प्रसाद चौधरी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अभ्यर्थियों से उनके संगठनात्मक अनुभव, सामाजिक कार्य, दलित समाज के मुद्दों पर सक्रियता और पार्टी के प्रति प्रतिबद्धता से जुड़े प्रश्न पूछे गए।

विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने बताया कि चयन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी से चर्चा की जाएगी। इसके बाद चौधरी से परामर्श तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम की अनुशंसा के आधार पर अंतिम नियुक्तियां की जाएंगी, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा सके।

Next Post

रीवा-सीधी हाइवे पर भीषण सडक़ हादसा, दो की मौत

Sun Feb 22 , 2026
रीवा। रीवा सीधी मार्ग पर गुढ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गेरूई पेट्रोल पंप के समीप हुए सडक़ हादसे में दो लोगो की मौत हो गई. स्कार्पियो और आटो में भीषण टक्कर के चलते जहा दो की मौत हो गई वही कई यात्री घायल हुए है. तेज रफ्तार स्कार्पियो ने यात्रियों […]

You May Like