शेयर बाजारों में लगातार दूसरी तेजी, आईटी और बैंकिंग कंपनियों में लिवाली

मुंबई, 17 फरवरी (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती गिरावट के बाद प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए और आईटी तथा बैंकिंग सेक्टरों में लिवाली रही। बीएसई का सेंसेक्स 173.81 अंक (0.21 प्रतिशत) की बढ़त में 83,450.96 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक 42.65 अंक यानी 0.17 प्रतिशत चढ़कर 25,725.40 अंक पर पहुंच गया। मझौली और छोटी कंपनियों में भी तेजी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.14 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.56 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। आईटी, सार्वजनिक बैंक, एफएमसीजी, ऑटो, मीडिया, फार्मा, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और स्वास्थ्य सेक्टरों में लिवाली का जोर रहा। धातु, रियलटी और तेल एवं गैस समूहों में गिरावट रही।

एनएसई में जिन 3,250 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ उनमें 1,929 के शेयर बढ़त में और 1,216 के गिरावट में रहे। अन्य 105 कंपनियों के शेयर दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद अपरिवर्तित रहे। सेंसेक्स की कंपनियों में आईटीसी का शेयर 2.31 प्रतिशत और बीईएल का 2.02 प्रतिशत चढ़ा। एलएडंटी में 1.84 फीसदी, इंफोसिस में 1.83, एशियन पेंट्स में 1.69, अडानी पोर्टस में 1.62, टाइटन में 1.37, एचसीएल टेक्नोलॉजीज में 1.34 और सनफार्मा में 1.04 प्रतिशत की बढ़त रही। मारुति सुजुकी, टेक महिंद्रा, इंडिगो, भारतीय स्टेट बैंक और टीसीएस के शेयर भी हरे निशान में रहे। क्वालिटी वाल्स का शेयर 4.98 प्रतिशत टूटा। इटरनल में 1.56 प्रतिशत, टाटा स्टील में 1.29 प्रतिशत और ट्रेंट में 1.23 प्रतिशत की गिरावट रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल और बजाज फिनसर्व के शेयर भी लाल निशान में रहे। वैश्विक स्तर पर एशिया में चीन का शंघाई कंपोजिट 1.26 प्रतिशत और जापान का निक्केई 0.42 प्रतिशत गिर गया। हांगकांग का हैंगसेंग 0.52 प्रतिशत मजबूत हुआ। यूरोपीय बाजारों में शुरुआती कारोबार में जर्मनी का डैक्स 0.01 प्रतिशत और ब्रिटेन का एफटीएसई 0.33 प्रतिशत ऊपर था।

Next Post

मैच रद्द होने से जिम्बाब्वे पहली बार सुपर आठ में, ऑस्ट्रेलिया बाहर

Tue Feb 17 , 2026
पल्लेकेले, 17 फरवरी (वार्ता) पल्लेकेले में बारिश की वजह से जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच टी20 विश्व कप मैच एक भी गेंद फेंके बिना रद्द हो गया और ज़िम्बाब्वे सुपर 8 का टिकट पाने वाली 7वीं टीम बन गई। इसका मतलब यह भी है कि ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड दोनों के […]

You May Like