चावल, गेहूं, दालें नरम; चीनी मजबूत; खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 12 फरवरी (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में गुरुवार को चावल के औसत भाव घट गये। चावल के साथ गेहूं और दालों में भी गिरावट रही। चीनी के दाम बढ़ गये जबकि खाद्य तेलों की कीमतों में उतार-चढ़ाव रहा।

औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 14 रुपये घटकर 3,836 रुपये प्रति क्विंटल पर रही। गेहूं की कीमत 18 रुपये फिसलकर 2,847 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गयी। आटा भी छह रुपये महंगा हुआ।

दाल-दलहनों में नरमी रही। उड़द दाल औसतन 20 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई। चना दाल की कीमत 15 रुपये और मूंग दाल की दो रुपये प्रति क्विंटल घट गयी। तुअर दाल और मसूर दाल में टिकाव रहा।

विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का अप्रैल वायदा 24 रिंगिट टूटकर 4,037 रिंगिट प्रति टन रह गया। अमेरिकी सोया तेल का मार्च वायदा 0.63 प्रतिशत की मजबूती के साथ 57.41 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

स्थानीय बाजारों में मूंगफली तेल की औसत कीमत 33 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। सरसों तेल 99 रुपये और सूरजमुखी तेल 77 रुपये सस्ता हुआ। पाम ऑयल की कीमत 60 रुपये और वनस्पति की 51 रुपये घट गयी। सोया तेल में 34 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट रही।

मीठे के बाजार में आज गुड़ के औसत भाव 17 रुपये प्रति क्विंटल उतर गये। वहीं, चीनी तीन रुपये महंगी हुई।

 

Next Post

दुष्कर्म पीड़ित नाबालिग को गर्भपात की अनुमति

Thu Feb 12 , 2026
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट के जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ ने दुष्कर्म पीडि़त नाबालिग को गर्भपात की अनुमति प्रदान की है। नाबालिग व उसकी मां ने गर्भपात के लिए सहमति व्यक्त की थी। न्यायालय ने सुनवाई के बाद पाया कि गर्भावस्था वर्तमान में 28 सप्ताह से अधिक है। जिस पर कोर्ट […]

You May Like