सड़क किनारे हुए विस्फोट में आठ सोमाली सैनिक मारे गये, 11 घायल

मोगादिशु, 16 जून (वार्ता) सोमालिया के खाड़ी क्षेत्र में शनिवार को सड़क किनारे हुए विस्फोट में एक वरिष्ठ कमांडर सहित सोमाली राष्ट्रीय सेना (एसएनए) के आठ सैनिक मारे गये और11 अन्य घायल हो गए।

सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अल-शबाब ने वरिष्ठ सैन्य नेताओं के खिलाफ हमले की जिम्मेदारी ली है।
सोमाली सरकार ने अल-कायदा से जुड़े इस आतंकवादी समूह के खिलाफ हमले तेज कर दिए हैं।

एसएनए के रक्षा बल के प्रमुख इब्राहिम शेख मुहिदीन ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि सेना कमांडर मोहम्मद ढेरे ने सेक्टर 60 में सोमाली सेना की आठवीं बटालियन का नेतृत्व कर रहे थे।

इस दौरान सैन्य वाहन एक विस्फोटक उपकरण की चपेट में आ गया, जिससे कमांडर समेत आठ जवानों की जान चली गई।
इस विस्फोट में 11 जवान घायल हुए हैं।

श्री मुहिदीन ने कहा कि यह घटना जिरागारोब गांव के पास हुई।
यह गांव बेरडेल शहर के बाहरी इलाके में अल-शबाब चरमपंथी समूह का गढ़ है।

Next Post

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह के स्वागत के लिए स्टेशन पर उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़

Sun Jun 16 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email ग्वालियर: आज प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ उन्हें पुष्पमाला पहनकर स्वागत किया। इस अवसर पर सेकडों भाजपा कार्यकर्ता […]

You May Like