जबलपुर: मछली पालन सहकारी मर्यादित पोडीखुर्द (अतरिया) गोसलपुर के समिति के निर्वाचित सदस्यों के फर्जी हस्ताक्षर व अंगूठा निशानी लगाकर दस्तावेजों की कूटरचना करते हुये फर्जी त्यागपत्र बनाकर धोखाधड़ी की गई बल्कि गुमराह कर निर्वाचन कराया गया। इस ममाले में गोसलपुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है ।शिकायकर्ता सुशीला बर्मन एवं माया बर्मन के मुताबिक वह अतरिया मछली पालन सहकारी समिति मर्यादित, पौडीखुर्द (अतरिया) गोसलपुर जिला जबलपुर के 10 दिसम्बर 2022 को निर्वाचित संचालक मंडल के सदस्य वर्षों पुराने सदस्य है।
समिति के संचालक मंडल का निर्वाचन 10 दिसम्बर 2022 को संपन्न हुआ है जिसमें वह संचालक मंडल के सदस्य निर्वाचित हुये है किंतु बिहारीलाल रैकवार जो समिति के अध्यक्ष रहे है उनके व उनके साथी संचालकों के द्वारा हम सदस्यों के फर्जी हस्ताक्षर, अंगूठा निशानी बनाकर कूटरचित फर्जी त्यागपत्र तैयार कर संचालक सदस्यों के 5 (पांच) पद रिक्त बताये जाकर सहकारिता कार्यालय जबलपुर के माध्यम से चुनाव कराये जाने के लिए फर्जी निर्वाचन प्रस्ताव बनाया गया एवं 23 सदस्यों को सदस्यता सूची 23 सदस्यों (अपात्र) के नाम अविधिक प्रक्रिया से जोड़ दिये गये है।
फर्जी हस्ताक्षर व अंगूठा निशानी बनाकर कूटरचित फर्जी त्यागपत्र तैयार कर 5 संचालक मंडल सदस्य के पद रिक्त बताते हुये निर्वाचन कराया जा रहा था। मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक, कलेक्टर समेत अन्य अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत की गई थी। कोई कार्यवाही नही होने पर न्यायालय उप-पंजीयक (न्यायिक) सहकारी संस्थायें जबलपुर के समक्ष विवाद प्रकरण प्रस्तुत किया गया था। निर्वाचित 5 रिक्त संचालक पदों का निर्वाचन को चुनौती दी गयी थी। जिसके बाद आरोपियों द्वारा किये गये त्यागपत्र की कूटरचना को सही पाया गया था। 5 नियुक्त किये गये संचालक सदस्यों का निर्वाचन अवैध घोषित किया गया था। मामले मेें बिहारीलाल रैकवार समेत उसके साथियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।
