ग्वालियर :राष्ट्रीय सनातन सेना भारत, गौ रक्षा दल एवम गौ सेवकों द्वारा बीती आधी रात के बाद एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कथित तौर पर गौवंश मांस से भरा एक ट्रक सेवानगर क्षेत्र से होकर गुजर रहा था, जिसे गौ रक्षकों ने चेतकपुरी इलाके में रोककर पकड़ा और तत्काल पुलिस के हवाले कर दिया।
सूत्रों के अनुसार, पकड़े गए ट्रक में कथित तौर पर लगभग 200 से अधिक गौवंशों को काटकर ले जाया जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और ट्रक को जब्त करते हुए एफआईआर दर्ज कर जाँच प्रारंभ कर दी है।
