शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 5 लाख की 5 बाइक बरामद

इंदौर: हीरानगर थाना पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने करीब 5 लाख रुपए कीमत की 5 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं. आरोपी वाहनों के नंबरों में हेरफेर कर उन्हें शहर में चलाता था.थाना प्रभारी सुशील पटेल ने बताया कि 6 फरवरी की रात चंद्रगुप्त मौर्य चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोका. बाइक की टूटी नंबर प्लेट और पीछे की प्लेट से जानबूझकर नंबर मिटा देख पुलिस को शंका हुई.

कागजात मांगने पर युवक टालमटोल करने लगा और भागने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया. आरोपी ने अपना नाम मयंक उर्फ चिराग उर्फ चिमायला पिता गोपाल अठोनिया निवासी सेठीनगर विजय नगर बताया. जांच में सामने आया कि जिस बाइक पर वह सवार था, वह हीरानगर क्षेत्र से चोरी हुई थी. पूछताछ में आरोपी ने 2 फरवरी की रात न्यू गौरी नगर से बाइक चोरी करना कबूल किया. इसके बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 5 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं. पुलिस अब उससे अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है.

Next Post

सोनम कपूर की गोदभराई में चमका कपूर खानदान, पिता की स्टाइलिश एंट्री पर टिकी निगाहें, करीना ने यूं लूटी महफिल

Mon Feb 9 , 2026
सोनम कपूर की बेबी शॉवर पार्टी में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा दिखा। अनिल कपूर की स्टाइलिश एंट्री से लेकर करीना कपूर के लुक तक, हर कोई चर्चा में रहा। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के सबसे खूबसूरत फेज को एंजॉय कर रही हैं। पति आनंद आहूजा […]

You May Like