सतना: आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष केशव प्रताप सिंह व प्रान्तीय प्रवक्ता विनय कनौजिया ने बताया की संघ के प्रांताध्यक्ष भरत पटेल और प्रान्तीय निर्णय के अनुसार 8 फरवरी को पूरे प्रदेश में एक साथ 55 जिलों में पेंशन रैली निकाली गई. उसी के क्रम में सतना जिले में धवारी चौराहा के पास सबसे पहले अध्यापक शिक्षक एकत्रित हुए और फिर रैली के रूप में कलेक्ट्रेट तक गए वहाँ पर माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम कलेक्टर प्रतिनिधि सिटी मजिस्ट्रेट श्री राहुल सिलाड़िया जी को 21 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के कार्यक्रम में अपना समर्थन देने राज्य अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र त्रिपाठी जी भी शामिल हुए।संघ ने कहा है कि मांगों का यदि निराकरण नही किया जाता उस स्थिति में अप्रैल माह में भोपाल में विस्तृत धरना प्रदर्शन होगा।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से शमिल होने वाले महिला जिलाध्यक्ष श्रद्धा सिंह, जिलासंयोजक महेश तिवारी, राज कुमार कुशवाहा, अनुज विश्वकर्मा, सुरेंद्र कुमार द्विवेदी, राजीव लोचन अग्निहोत्री, राजा सिंह बागरी, लालमन कुशवाहा, सोभलाल, रामानन्द साकेत, देवेंद्र कुमार मिश्रा, चन्द्र पाल पटेल, मालती कुशवाहा, जुबेदा, सरला सिंह, पूजा आर्य, मधुलता सिंह, शशिबाला सिंह, वंदना सिंह, पीताम्बरदास, अनिल कुमार, बागरी, फूलचन्द्र कोल,हरिनारायण, रावेंद्र कुमार वर्मा, सुरेंद्र सिंह, अमर सिंह, रोहित सिंह, सज्जन सोनी, विद्याचरण कोरी, सोभलाल साकेत, उपेंद्र सिंह, उदय सिंह, तिग्गू सेन, रमेश कुमार, नीलेश कुमार, रमाकांत सिंह, शिखा प्रजापति, नरेंद्र सिंह, बृजेश सिंह, संतोष, रमेश कुमार कोल, इंद्रभान सिंह, रामयश कोल, चंद्रभान बागरी, रामकेश द्विवेदी, सुभाष चन्द्र वर्मा आदि सैकड़ो अध्यापक शिक्षक शामिल रहे.
