चावल, दाल, चीनी में साप्ताहिक तेजी; गेहूं नरम; खाद्य तेलों में घटबढ़

नयी दिल्ली, 08 फरवरी (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल के औसत भाव बढ़ गये। चावल के विपरीत गेहूं में नरमी रही। दालों और चीनी के दाम भी बढ़ गये जबकि खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।

सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत 11 रुपये बढ़कर सप्ताहांत पर 3,822 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूं तीन रुपये सस्ता हुआ और सप्ताहांत पर 2,863 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिका। आटा नौ रुपये चढ़कर 3,337 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया।

बीते सप्ताह खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव रहा। पाम ऑयल की औसत कीमत 93 रुपये और मूंगफली तेल की 72 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। सूरजमुखी तेल 34 रुपये और सरसों तेल तीन रुपये महंगा हुआ। वनस्पति में 17 रुपये और सोया तेल में छह रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गयी।

सप्ताह के दौरान तुअर दाल औसतन 189 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई। उड़द दाल की कीमत 79 रुपये और मूंग दाल की 25 रुपये बढ़ गयी। चना दाल में 22 रुपये और मसूर दाल में 15 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी रही।

मीठे के बाजार में सप्ताह के दौरान गुड़ के औसत भाव 21 रुपये प्रति क्विंटल बढ़े। चीनी भी 10 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई।

 

Next Post

एफपीआई निवेशकों ने फरवरी में किया 15,492 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश

Sun Feb 8 , 2026
मुंबई, 08 फरवरी (वार्ता) भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से उत्साहित विदेशी पोर्टफोलियो निवेश (एफपीआई) निवेशकों ने फरवरी के पहले सप्ताह में भारतीय पूंजी बाजार में 15,492 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया। शुद्ध निवेश एफपीआई निवेशकों द्वारा पूंजीबाजार में लगायी गयी राशि और उनके द्वारा निकाली गयी राशि का अंतर होता […]

You May Like

Play sound