रुपया 13 पैसे मजबूत

मुंबई, 05 फरवरी (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया गुरुवार को 13 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 90.34 रुपये का बोला गया।

पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 15 पैसे टूटकर 90.47 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

रुपया आज पांच पैसे टूटकर 90.52 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। दिन भर इसमें बड़ा उतार-चढ़ाव देखा गया। यह नीचे 90.53 रुपये प्रति डॉलर और ऊपर 90.07 रुपये प्रति डॉलर तक गया।

विदेशी संस्थागत निवेशकों के भारतीय पूंजी बाजार में पैसा लगाने और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में रही दो प्रतिशत से अधिक की गिरावट से रुपये को समर्थन मिला। हालांकि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक में नरमी से भारतीय मुद्रा की बढ़त सीमित रही।

 

 

 

 

Next Post

दिल्ली कैपिटल्स ने दिया रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 204 रनों का लक्ष्य

Thu Feb 5 , 2026
वडोदरा, 05 फरवरी (वार्ता) कप्तान जेमिमाह रॉड्रिग्स (57), लॉरा वुलफार्ट ( 44 ) और शिनेल हेनरी (नाबाद 35) की विस्फोटक पारियों के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने गुरुवार को महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को जीत के लिए 204 रनों का लक्ष्य दिया। […]

You May Like

Play sound