रतलाम मंडल के 7 रेल कर्मी ‘विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार’ से सम्मानित

रतलाम। मुम्बई के यशवंत राव चाव्हान प्रतिष्ठान, मुम्बई में 2 फरवरी को पश्चिम रेलवे चर्चगेट कार्यालय द्वारा 70वां रेल सप्ताह के अंतर्गत विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया । इस दौरान महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे प्रदीप कुमार द्वारा पश्चिम रेलवे के विभिन्न मंडलों, उत्पादन एवं निर्माण इकाइयों के कुल 92 अधिकारियों एवं कर्मचारियों जिसमें रतलाम मंडल के 7 रेल कर्मियों को वर्ष 2025 में अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए एफिसियंसी मेडल एवं मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया। विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार मिलने पर मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार ने उपरोक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई द सभी अधिकारियो एवं कर्मचारियों से अपील की है कि वो अपने-अपने क्षेत्र के कार्यों को पूरी तन्मयता एवं कर्मठता के साथ करें ताकि मंडल के अधिक से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियो को मंडल, जोनल एवं रेलवे बोर्ड स्तर पर सम्मान प्राप्त हो तथा रतलाम मंडल सतत विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे।

इन्हें मिला सम्मान

333333मंडल जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे द्वारा पुरस्कृत होने वालों में रतलाम मंडल के कर्मचारियों में सुश्री अंजू कटियार – वरिष्ठ खंड अभियंता (बिजली/डीजल), विद्युत विभाग; दिनेश कुमार मोतीलाल – लोको पायलट (शंटर)-टू , विद्युत विभाग; मनीष धोबी – वरिष्ठ खंड अभियंता (पी-वे), निर्माण विभाग; पियूष जोशी – वरिष्ठ क्लर्क कम टाइपिस्ट, स्थापना विभाग; प्रकाश टेलर – कनिष्ठ अभियंता, यांत्रिक विभाग; राजकुमार साल्या – वरिष्ठ तकनीशियन (सिग्नल), संकेत एवं दूरसंचार विभाग; एवं अवधेश कुमार – मुख्य कार्यालय अधीक्षक, स्टोर विभाग, रतलाम शामिल हैं।

Next Post

पिता की अवैध पिस्टल बनी 12 साल के मासूम की मौत का कारण, साक्ष्य मिटाने के आरोप में पिता गिरफ्तार

Tue Feb 3 , 2026
भोपाल। गौतम नगर थाना पुलिस ने 12 साल के इब्राहिम की मौत की जांच करते हुए पाया है कि उसके पिता रिजवान ने ही घर में अवैध लोड पिस्टल छिपा कर रखी थी. इब्राहिम की मौत की खबर लगते ही रिजवान खांन ने घर में ही घटना स्थल से छेडछाड […]

You May Like