डबरा एवं भितरवार में भारी ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद

ग्वालियर:डबरा एवं भितरवार विधानसभा क्षेत्र के चीनोर, करहिया एवं अनेक गांवों में आज सुबह भारी ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद हो गई हैं। भितरवार की तहसील चीनोर के आसपास के गांव कछौआ ,भोरी , ररुआ, चीनोर, आंतरी,करहिया, सिकरौदा सहित एक दर्जन से अधिक गांव में ओलावृष्टि हुई है।ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी। ग्वालियर जिले के ग्रामीण अंचलों में सुबह तेज़ बिजली गर्जना के साथ हुई मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि ने तबाही मचा दी।

कई गांवों में खेत सफेद बर्फ की चादर जैसे ढक गए, जिससे नज़ारा कश्मीर की बर्फबारी जैसा दिखाई दिया। ओलों की मार से गेहूं, चना, सरसों सहित खड़ी फसलें पूरी तरह नष्ट हो गईं। किसानों का कहना है कि 100 प्रतिशत तक फसल नुकसान हुआ है और महीनों की मेहनत पल भर में बर्बाद हो गई। किसान खेतों की तबाही दिखाकर मदद की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन समाचार लिखे जाने तक राजस्व विभाग की ओर से किसी भी सर्वे की आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है, जिससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है।

Next Post

डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा; लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने 10 दिन पहले की थी रेकी, पुणे से खरीदा गया था वारदात में इस्तेमाल स्कूटर

Tue Feb 3 , 2026
मुंबई | बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित आवास पर हुई फायरिंग की घटना ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया है कि इस हमले के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ है। हमलावरों ने वारदात से पहले […]

You May Like

Play sound