वियतनाम में नववर्ष के दौरान रात के समय हवाई अड्डे के परिचालन घंटों में विस्तार के निर्देश

हनोई, 19 जनवरी (वार्ता) वियतनाम ने अपने नववर्ष (चिन नववर्ष) के दौरान हवाई यात्रा की मांग में भारी वृद्धि के पूर्वानुमानों के बीच देशभर के छह हवाई अड्डों पर रात के समय में परिचालन के घंटों को बढ़ाने का निर्देश दिया है।

यह योजना एक फरवरी से एक मार्च 2026 तक लागू की जाएगी। निर्देश के अनुसार, थो जुआन, डोंग होई, चू लाई, प्लेइकु, तुय होआ और फू कैट हवाई अड्डों पर परिचालन के घंटे बढ़ाए जाएंगे।

योजना के तहत, थो जुआन हवाई अड्डे पर परिचालन का समय सबसे अधिक बढ़ाया जाएगा, जहाँ उड़ानों का संचालन रात 2:40 बजे तक रहेगा।

वियतनाम एयर ट्रैफिक मैनेजमेंट कॉर्पोरेशन को पूर्वानुमान और प्रारंभिक चेतावनी की गुणवत्ता बढ़ाने के साथ-साथ प्रतिकूल मौसम और अन्य असामान्य स्थितियों के लिए परिचालन योजनाएं विकसित करने का भी निर्देश दिया गया है।

 

 

Next Post

अमेरिका पर 93 अरब यूरो का आयात शुल्क लगाने पर विचार कर रहा है यूरोपीय संघ

Mon Jan 19 , 2026
ब्रसेल्स, 18 जनवरी (वार्ता) ग्रीनलैंड पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लगातार बयानों और धमकियों के बीच यूरोपीय संघ (ईयू) अमेरिका पर 93 अरब यूरो (107.68 अरब डॉलर) का आयात शुल्क लगाने या अमेरिकी कंपनियों को यूरोपीय ब्लॉक में व्यापार करने से रोकने पर विचार कर रहा है। फाइनेंशियल […]

You May Like