नगर निगम आयुक्त द्वारा जलूद स्थित नर्मदा योजना का निरीक्षण

इंदौर: नगर निगम आयुक्त ने आज नर्मदा योजना के जलूद पंपिंग स्टेशन और इंटेक वेल का निरीक्षण किया. इस दौरान आयुक्त ने पंपिंग स्टेशन पर वॉटर फिल्टर और क्लोरिनेशन लेबोरेट्री का भी दौरा किया. साथ ही बीपी टैंक लीकेज सुधार कार्य जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए.नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल द्वारा जलूद एवं ग्राम भकलाय क्षेत्र में स्थित नर्मदा जल प्रदाय परियोजना के पंपिंग स्टेशन एवं इंटेक वेल का अवलोकन किया गया. आयुक्त ने जलूद एवं ग्राम भकलाय क्षेत्र में स्थित नर्मदा फेस-1, फेस-2, फेस-3 एवं फेस-4 अंतर्गत पंपिंग स्टेशन, इंटेक वेल, स्काडा सिस्टम, पंप हाउस एवं पाइप लाइन का गहन निरीक्षण किया.

उन्होंने अधिकारियों से यह जानकारी ली कि किस तरह से नर्मदा नदी का पानी पंप कर इंदौर शहर तक लाया जाता है. नगर निगम आयुक्त सिंघल द्वारा जल शोधन संयंत्र प्रयोगशाला का भी अवलोकन किया गया. आयुक्त अपने सामने जल गुणवत्ता परीक्षण कराए. आयुक्त ने जलूद एवं भकलाय में स्थित फिल्टर प्लांट एवं पंपिंग स्टेशन के बी.पी. टैंक में लीकेज कार्य को जल्दी पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए. ताकि जलापूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होती रहे.
सप्लाय व्यवस्था का नियमित निरीक्षण करें
आयुक्त सिंघल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नर्मदा जल प्रदाय योजना में सभी तरह की सप्लाई व्यवस्था का नियमित निरीक्षण एवं रखरखाव किया जाए. पानी की समस्या का त्वरित निराकरण करके शहरवासियों को निरंतर स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराया जा सके. निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त आशीष कुमार पाठक, कार्यपालन यंत्री जी.एस.पटेल, प्रताप बुंदेला सहित संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे.

Next Post

यादव बंधुओं के घरो मे बड़ी चोरी, 75 लाख को सोना और 6 लाख की चांदी पार

Mon Jan 19 , 2026
शिवपुरी: जिले के कोलारस अनुविभा के इंदार थाना सीमा क्षेत्र में आने वाले मडवासा गांव में बीती रात दो घरो में 2 यादव भाईयो की घरो में ताले चटका दिए। दोनों भाईयो के घर पास पास थे। इस वारदात मे चोरो ने 50 तोला सोना और 4 किलो चांदी सहित […]

You May Like