स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मंत्री, विधायक, कलेक्टर व एसपी ने किया सूर्य नमस्कर

सिंगरौली। स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के शुभ अवसर पर सामूहिक सूर्य नमस्कर के जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम बैढ़न में आयोजित किया गया।

उक्त कार्यक्रम में राज्य मंत्री राधा सिंह के मुख्य आतिथि में एवं सिंगरौली विधायक राम निवास शाह, देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम, सीडा अध्यक्ष दिलीप शाह, ननि अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, कलेक्टर गौरव बैनल, एसपी मनीष खत्री, जिपं सीईओ जगदीश गोमे, भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह के उपस्थित में सम्पन्न हुआ। सामूहिक सूर्य नमस्कर, प्रणायम एवं योग अभ्यास किया गया । साथ ही योगा गुरु श्याम सुंदर शाह, रामचंद्र यादव ने योगा अभ्यास कराया । योग अभ्यास में पार्षद सीमा जायसवाल, आशीष बैस, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति डॉ. आर डी पाण्डेय सहित अन्य मौजूद रहे।

Next Post

महाकाल भस्मारती परमिशन को लेकर महापौर और मंदिर समिति में टकराव, वीआईपी कोटा अस्थायी रूप से रोका

Mon Jan 12 , 2026
उज्जैन। महाकाल मंदिर प्रबंध समिति ने उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल की वीआईपी कोटे के तहत होने वाली भस्मारती परमिशन रोक दी है। यह बात मीडिया को खुद महापौर टटवाल ने चर्चा में बताई है। महापौर का कहना है कि हाल ही में उन्होंने उज्जैन के स्थानीय श्रद्धालुओं की दर्शन […]

You May Like