52 प्रतिशत पिछड़े वर्गों की संख्या, फिर भी कोई नही बना जिला अध्यक्ष

कांग्रेसपार्टी के वरिष्ठ नेता ने संगठन पर साधा निशाना

सिंगरौली : विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेसपार्टी में आपसी कलह खुलकर सामने आने लगी है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष राम शिरोमणि शाहवाल ने संगठन पर ही हार की ठीकरा फोड़ते हुये सोशल मीडिया में प्रतिक्रिया व्यक्त कर कहा है कि सिंगरौली जिले में करीब 52 प्रतिशत पिछड़े वर्ग की संख्या है। फिर भी कोई जिला अध्यक्ष नही बन पाया।

नगर निगम, विधानसभा चुनाव परिणाम में जहां कांग्रेस पार्टी को झटका लगा। वही उम्मीद थी कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को सफलता मिलेगी। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली करारी हार के बाद पार्टी में अन्तरकलह खुलकर सामने आ रही है। संगठन पर ही निशाना साधते हुये पार्टी के बड़े नेताओं को आड़े हाथों लेते हुये नेतृत्व पर ही ठीकरा फोड़ते हुये सोशल मीडिया में अपनी प्रतिक्रियाएं खुलकर व्यक्त कर रहे हैं।

कांग्रेस पार्टी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सिंगरौली के वरिष्ठ नेता राम शिरोमणि शाहवाल ने पार्टी के संगठन पर ही सवाल खड़ा किया है और कहा है कि पिछड़े वर्ग की आबादी 52 प्रतिशत है। इसके बावजूद संगठन में पिछड़े वर्ग को नेतृत्व नही मिल रहा है। जिसके चलते कांग्रेस पार्टी को पिछड़े वर्ग का मत कितना मिल रहा है। वह सबके सामने है। इसी तरह अन्य कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता निराशा जनक प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया में कर संगठन को घेरते हुये कई सवाल खड़े कर रहे हैं। अब देखना है कि कांग्रेस पार्टी हार के कारणों का समीक्षा कर संगठन में बदलाव किया जाता है कि नही यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Next Post

जिला चिकित्सालय को अर्से बाद मिले नये सिविल सर्जन

Tue Jun 11 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email फरवारी महीने में हुआ था तबादला, आज संभाला पदभार सिंगरौली :जिला चिकित्सालस सह ट्रामा सेन्टर बैढऩ को काफी अर्से बाद एक स्थाई सिविल सर्जन मिला। नवागत सिविल सर्जन डॉ. देवेन्द्र सिंह ने आज सीएस का प्रभार ले […]

You May Like