इंदौर कलेक्टर विवाद: दोहरे मापदंड, कांग्रेस राज में कलेक्टर जाते थे कांग्रेस ऑफिस- रामेश्वर

भोपाल। इंदौर कलेक्टर के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय जाने पर कांग्रेस की आपत्ति को लेकर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने सवाल उठाया कि जब पहले कलेक्टर कांग्रेस कार्यालय जाते थे, तब वे किस हैसियत से जाते थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस विषय पर दोहरा मापदंड अपना रही है।

रामेश्वर शर्मा ने सोनिया गांधी का उदाहरण देते हुए कहा कि वे यूपीए की चेयरपर्सन रहते हुए देश की सुरक्षा परिषद को निर्देश देती थीं, तब उनकी क्या हैसियत थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक राष्ट्रसेवी संगठन है, जो व्यक्तिगत हित, प्रमोशन या डिमोशन के लिए काम नहीं करता।

शर्मा ने कहा कि संघ जब भी चिंता करता है, हिंदुस्तान और तिरंगे की करता है। संघ कार्यालय सबके लिए खुला है, चाहे अधिकारी हों या नेता। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से भी संघ कार्यालय जाने की अपील करते हुए कहा कि सत्संग करो और भारत माता की जय कहना सीखो।

Next Post

बाघ-बाघिन की मौजूदगी से कई गांवों में दहशत 

Thu Jan 8 , 2026
बुधनी। वन परिक्षेत्र में बाघ की मौजूदगी से क्षेत्र में हड़कंप मचा है. जानकारी के अनुसार बुधनी नेशनल हाइवे-46 पर जोशीपुर-बगवाड़ा के बीच बाघ और बाघिन देखे जाने की सूचना राहगीरों एवं ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को दी गई. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और […]

You May Like