बोराली ढाबे पर बदनावर पुलिस का छापा, डेढ़ लाख से अधिक की अवैध शराब जब्त

बदनावर। लेबड़-नयागांव फोरलेन मार्ग पर स्थित ग्राम बोराली के एक ढाबे पर बदनावर पुलिस ने मंगलवार देर शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के कारोबार का खुलासा किया, जहां छापेमारी के दौरान कुल 1 लाख 61 हजार 600 रुपए मूल्य की मदिरा जब्त की गई। थाना प्रभारी अमितसिंह कुशवाह ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गठित पुलिस दल ने मौके पर दबिश दी, जिससे ढाबे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तलाशी के दौरान पुलिस को 33 पेटियां मिलीं, जिनमें 279 बल्क लीटर देशी शराब पाई गई, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 55 हजार रुपए आंकी गई, वहीं 8.25 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब भी बरामद हुई, जिसका मूल्य करीब 6 हजार 600 रुपए बताया गया। कार्रवाई के समय ढाबा संचालक बंटी पाल पुलिस को देखकर फरार हो गया, जिसके बाद उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) और 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। टीआई कुशवाह ने स्पष्ट किया कि फोरलेन और हाईवे किनारे अवैध शराब बिक्री की शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है, क्योंकि इससे सडक़ सुरक्षा और सामाजिक व्यवस्था दोनों प्रभावित होती हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में गैरकानूनी मदिरा के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा आम नागरिकों से अपील की कि वे ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते सख्त कार्रवाई की जा सके।

Next Post

इंदौर में नर्मदा जल पर सवाल: नेता प्रतिपक्ष का जमीनी वॉटर ऑडिट, पानी निकला जहरीला

Wed Jan 7 , 2026
इंदौर। भागीरथपुरा की घटना के बाद आज नेता प्रतिपक्ष ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में दौरा कर वाटर ऑडिट किया। इस दौरान कॉलोनियों की बस्ती और मोहल्लों में जाकर नर्मदा जल की जानकारी ली। रहवासियों ने बोतल और बाल्टियों में पानी भरकर बताया कि कितना दूषित और गंदा पानी सप्लाई […]

You May Like