सीएम डॉ यादव का रैन बसेरों में औचक निरीक्षण, जरूरतमंदों को कंबल और चाय वितरित

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार की रात शहर के विभिन्न रैन बसेरों का औचक निरीक्षण कर वहां रह रहे जरूरतमंदों का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने तलैया स्थित यादगार-ए-शाहजहानी पार्क के रैन बसेरे में पहुंचकर राहगीरों से संवाद किया और उनकी समस्याएं व आवश्यकताएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने सभी को गर्मागर्म चाय पिलाई और ठंड से राहत देने के लिए कंबल वितरित किए।

इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पीएचक्यू के सामने लाल परेड ग्राउंड स्थित शौर्य द्वार के पास महिलाओं और बुजुर्गों को कंबल प्रदान किए। इसके अलावा काली मंदिर तलैया क्षेत्र में भी उन्होंने गरीबों एवं जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर सर्दी से बचाव की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ठंड के मौसम में रैन बसेरों में मूलभूत सुविधाओं की कोई कमी न रहे और जरूरतमंदों को समय पर सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि सर्दी के दौरान कोई भी व्यक्ति असहाय न रहे और सभी को सुरक्षित व सम्मानजनक सहायता मिले।

Next Post

हाड़कंपा देने वाली ठंड से बेहाल हुआ आमजन

Sun Jan 4 , 2026
सीहोर। लगातार दूसरे दिन भी कोहरे के आगोश में शहर दुबका रहा. घना कोहरा बीती रात 9 बजे से ही छाने लगा था. धुंध इतनी छाई थी कि वाहन चालकों को कुछ मीटर दूर का भी नजर नहीं आ रहा था. ऐसे में कई वाहन चालकों ने ढाबों पर रुकना […]

You May Like