डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को फिर से 40 दिन की पैरोल मिली

नयी दिल्ली, 04 जनवरी (वार्ता) अपनी दो शिष्याओं के साथ बलात्कार के मामले में 20 साल की जेल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को एक बार फिर 40 दिनों की पैरोल दी गई है।बलात्कार और हत्या के मामलों में दोषी राम रहीम हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। उसके पैरोल को रोहतक संभागीय आयुक्त ने मंजूरी दी है और उम्मीद है कि उसे रविवार या सोमवार को रिहा कर दिया जाएगी। उसका यह पैरोल 5 अगस्त, 2025 को उसके जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए दी गई इसी तरह की 40 दिन की पैरोल के कुछ ही महीनों बाद आया है। अगस्त 2017 में बलात्कार मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद से यह 15वीं बार होगा जब राम रहीम को पैरोल या फरलो पर जेल से रिहा किया जाएगा। गौरतलब है कि राम रहीम को पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के लिए उम्रकैद की सजा भी सुनाई गई है।

उसे एक अक्टूबर, 2024 को हरियाणा विधानसभा चुनावों से कुछ दिन पहले 20 दिन की पैरोल और अगस्त 2024 में 21 दिन की फरलो दी गई थी। उसे फरवरी 2022 में पंजाब विधानसभा चुनावों से कुछ समय पहले तीन सप्ताह की फरलो दी गई थी। राम रहीम इन रिहाई के दौरान कई मौकों पर उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में डेरा सच्चा सौदा आश्रम में रुका है।

Next Post

वामपंथी दलों ने अमेरिकी तानाशाही के खिलाफ देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन का किया आह्वान

Sun Jan 4 , 2026
नयी दिल्ली, 04 जनवरी (वार्ता) देश के पांच प्रमुख वामपंथी दलों ने अमेरिकी दादागिरी के खिलाफ देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन का आह्वान किया है। रविवार को इन दलों ने एक बयान जारी कर वेनेजुएला के खिलाफ अमेरिकी सैन्य हमले और वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सीलिया फ्लोर्स के ‘अपहरण’ […]

You May Like