सीएम डॉ यादव ने मीना समाज सम्मेलन व मेधावी छात्र सम्मान समारोह का किया शुभारंभ

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविंद्र भवन स्थित हंसध्वनि सभागार में आयोजित मीना समाज सम्मेलन एवं मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान समारोह का दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने समाज की एकता, शिक्षा और सामाजिक उत्थान पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा ही प्रगति का सबसे सशक्त माध्यम है।

मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Next Post

गंदे पानी की सप्लाई के विरोध में कांग्रेस आज शाम बनाएगी मानव श्रृंखला

Sun Jan 4 , 2026
. ग्वालियर। ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के लाइन नंबर 3 में कई दिनों से आ रहे गंदे पानी की सप्लाई के विरोध में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा के नेतृत्व में आज रविवार शाम 4 बजे मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। सभी कांग्रेसजनों से शाम 4 बजे जैसी मिल गेट के […]

You May Like

Play sound