बच्चों के उत्साह ने निगम को एक नयी ऊर्जा दी है: डीके

नगर निगम में चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों ने बताए चित्रकला के माध्यम से जल संरक्षण के उपाय

सिंगरौली : प्रदेश सरकार की मंशानुरूप जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विभिन्न आयोजन किया जा रहे हैं। जिससे पानी को संरक्षित किया जा सके।इस कड़ी में नगर पालिका निगम के द्वारा जल संरक्षण विषय को लेकर चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें कक्षा 12वीं तक के बच्चों ने भाग ले अपनी कला का प्रदर्शन किया । प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों ने काफी उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। जल संरक्षण को लेकर सभी प्रतियोगी ने अपने विचारों को व्यक्त किया। वहीं जल संरक्षण क्या है और इसका क्या महत्व आमजनों के लिए है।

इसको भी चित्रों के जरिए बच्चों ने अपनी कला के माध्यम से कागज पर उकेरा। इस बीच छोटे-छोटे बच्चों में चित्रकला के प्रति रुझान एवं लगन काबिले तारीफ रही। नगर निगम आयुक्त डीके शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बच्चों के उत्साह ने निगम को एक नयी ऊर्जा दी है। बच्चों की कला प्रवष्टियों को देखकर महसूस हुआ की बच्चे जल संरक्षण को लेकर कितने जागरूक हैं। इस प्रतियोगिता के जरिए नगर निगम ने बच्चों को नगर की परम्परा और संस्कृति से जोडऩे की कोशिश की है और यह सफल रहा। निगम द्वारा आगे भी ऐसी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता रहेगा। कार्यक्रम में निगम उपायुक्त आरपी बैस, आईईसी की टीम सहित निगम के कर्मचारी-अधिकारी मौजूद रहे।

Next Post

समझाइस से आधा दर्जन दम्पत्ति एक साथ रहने हुये राजी

Mon Jun 10 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email महिला थाना में हुआ जन चेतना परामर्श आयोजन सिंगरौली :महिला थाना में नवाचार अन्तर्गत जन चेतना परामर्श का एसपी निवेदिता गुप्ता के निर्देशन में एएसपी शिवकुमार वर्मा के मार्गदर्शन में निरीक्षक अर्चना द्विवेदी, उप निरीक्षक प्रियंका शर्मा […]

You May Like