6 जून को मायके के लिए रवाना हुई थी महिला, जांच में जुटी पुलिस
नवभारत न्यूज
सिंगरौली 9 जून। पुलिस चौक ी बरका क्षेत्र के भौरहाडोल जंगल स्थित कसैया नाला के पास एक बुजुर्ग महिला का अर्धनग्र मिलने से सनसनी फैल गई। महिला 6 जून को सुबह करीब सात-आठ बजे मायके जाने के लिए रवाना हुई थी। घटना की सूचना पर पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
घटना की संबंध में बरका चौकी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तिजिया अगरिया पिता जगई अगरिया उम्र 70 वर्ष निवासी गन्नई 6 जून की सुबह अपने मायके कन्हैयादह जाने के लिए निकली थी। लेकिन वह मायके नही पहुंची। इस दौरान लगातार बुजुर्ग महिला की तलाश उसके पुत्र लोलर प्रसाद करते रहे। कल बीती रात शनिवार को आठ बजे भौरहवाडोल जंगल कसैया नाला के पास बुजुर्ग महिला का शव मृत हालत में पड़ा मिला। शव अर्धनग्र और जानवरों ने नोच खाया था। मृतक के पुत्र को अंदेशा है कि पत्थरैल रास्ते में फिसलने से गिर जाने पर मौत हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।