मोदी के सक्षम नेतृत्व से विश्व में भारत का मान-सम्मान बढ़ा: शर्मा

राजगढ़, (वार्ता) मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को दुनिया भर के देशों में वह मान-सम्मान दिलाया है, जो देश के आजाद होने के बाद से 2014 तक नहीं मिला था।
प्रधानमंत्री श्री मोदी की नीतियों से भारत आज दुनियाभर के प्रगतिशील देशों में सबसे आगे है।

श्री शर्मा ने यह बात यहां प्रबुद्धजनों से चर्चा करते हुए कही।

श्री शर्मा ने जनप्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित करने के साथ वार्ड क्रमांक 8 पर दीवार लेखन कर लाभार्थियों से संपर्क भी किया।

श्री शर्मा ने प्रबुद्धजनों से चर्चा में कहा कि अच्छी नीतियों और सक्षम नेतृत्व के कारण ही देश आगे बढ़ता है।

प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में आज भारत बहुत तेजी से सभी क्षेत्रों में विकास कर रहा है।

आज वैश्विक मंच पर भारत की हर बात को दुनियाभर के देश बहुत गंभीरता से सुनते हैं और उस पर विचार करते हैं।

ऐसा इसलिए कि भारत की विदेश नीति प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में बहुत सफल है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी भी कह चुके हैं कि भारत का मान-सम्मान वैश्विक मंच पर जो बढ़ रहा है, उसके पीछे असली ताकत हमारे देश की जनता का भाजपा को मिल रहा आशीर्वाद है, जिसकी वजह से हम भारत को आगे ले जा पा रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने राजगढ़ के वार्ड क्रमांक 8 में दीवार लेखन करने के बाद लाथार्थियों से संपर्क किया।

इसके बाद श्री शर्मा बूथ क्रमांक 102 के बूथ अध्यक्ष जितेन्द्र खिंची के निवास पहुंचकर बूथ समिति के बैठक ली और 10 प्रतिशत बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

श्री शर्मा ने भाजपा कॉल सेंटर का निरीक्षण किया एवं उपस्थित कर्मचारियों से चर्चा कर कॉल सेंटर की कार्यप्रणाली को जाना।

श्री शर्मा ने वार्ड क्रमांक 8 में लाभार्थियों से संपर्क किया।

संपर्क के दौरान लाभार्थी महिलाओं ने प्रदेश अध्यक्ष को बताया कि उन्हें स्व सहायता समूह के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान योजना एवं उज्ज्वला जैसी अन्य योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है।

महिलाओं ने प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा से कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की वजह से उन्हें पक्का छत वाला मकान मिला है और जो राम को लाए हैं, ऐसे श्री मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए हम लोग पहले से ही भाजपा को वोट देने का मन बनाए हुए हैं।

Next Post

भाजपा घर-घर तो कांग्रेस भगदड़ में उलझी

Mon Mar 18 , 2024
Total 0 Shares Facebook 0 Tweet 0 Mail 0 WhatsApp 0

You May Like