कमल किशोर सोन ने ईएसआईसी के महानिदेशक का पदभार संभाला

नयी दिल्ली 07 जून (वार्ता) भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी कमल किशोर सोन ने कर्मचारी बीमा राज्य निगम (ईएसआईसी) के महानिदेशक का पदभार संभाला है।

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि श्री सोन, झारखंड कैडर के 1998 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं। वर्तमान में श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और महानिदेशक, श्रम कल्याण के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने 31 मई को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के तहत कर्मचारी राज्य बीमा निगम के महानिदेशक का अतिरिक्त कार्यभार संभाला।

उन्हें झारखंड राज्य में विभिन्न विभागों जैसे भूमि राजस्व प्रबंधन और जिला प्रशासन, कृषि एवं सहकारिता, स्वास्थ्य, भवन निर्माण, परिवहन, वित्त, ऊर्जा, जल संसाधन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता आदि के शासन और प्रबंधन का व्यापक अनुभव है।

Next Post

राजग ने राष्ट्रपति मुर्मु से मिलकर केन्द्र में सरकार बनाने का दावा पेश किया

Fri Jun 7 , 2024
नयी दिल्ली 07 जून (वार्ता) श्री नरेन्द्र मोदी को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का सर्वसम्मति से नेता चुने जाने के बाद गठबंधन के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिलकर केन्द्र में सरकार बनाने का दावा पेश किया। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह, अमित […]

You May Like