प्रदेश में फिर बढ़ा पारा, भोपाल- ग्वालियर में दर्ज हुआ 41 से 43 डिग्री से अधिक तापमान

नवभारत प्रतिनिधि 

भोपाल, 7 जून.  मध्य प्रदेश में मौसम नर्म होने के बाद एक बार फिर गर्म हो गया है। गुरुवार को प्रदेश के कई इलाकों में गर्मी का प्रभाव देखा गया। सुबह 10 बजे राजधानी भोपाल और  ग्वालियर में पारा बढ़ कर 41- 43 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन इसी तरह का मौसम रहेगा। इंदौर, रायसेन, सीहोर, विदिशा, बैतूल, खंडवा में आंधी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

प्रदेश में साइक्लोन सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर देखने को मिल रहा है। गुरुवार को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया। दो दिन की राहत के बाद एक बार फिर आज गर्मी बढ़ी है। अभी 10.30 बजे दमोह – शिवपुरी में पारा 43 पहुंच गया। वहीं राजधानी भोपाल और ग्वालियर में दिन में 46 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसी बीच मौसम विभाग ने इंदौर, रायसेन, सीहोर, विदिशा, बैतूल, खंडवा में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

कब आएगा मानसून

दक्षिण पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में भी मानसून की गतिविधियों में तेजी देखी जा रही है। मौसम विभाग की माने तो अलग-अलग स्थानों पर बनी पांच मौसम प्रणालियों के कारण हवाओं के साथ नमी आ रही है। इसके चलते प्रदेश के कई शहरों के अधिकतम तापमान में कमी देखी जा रही है।

Next Post

अमेरिका ने किया उलटफेर, पकिस्तान को सुपर ओवर में हराया

Fri Jun 7 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email ब्रिजटाउन 07 जून (वार्ता) ब्रैड व्हील के तीन विकेट, माइकल लीस्क के हरफनमौला प्रदर्शन तथा कप्तान रिची बेरिंगटन की नाबाद 47 रन की पारी के दम पर स्कॉटलैंड ने टी-20 विश्वकप के 12वें मुकाबले में नामीबिया को […]

You May Like

मनोरंजन