राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में बड़े बदलाव

ग्वालियर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में बड़े बदलाव हुए हैं। अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में यह फैसला हुआ। स्वप्निल कुलकर्णी मध्य क्षेत्र के नए क्षेत्र प्रचारक, राजमोहन मालवा प्रांत के नए प्रांत प्रचारक बनाए गए हैं तो मध्य क्षेत्र के वर्तमान क्षेत्र विचारक दीपक विस्पुते, अखिल भारतीय सह बौद्धिक प्रमुख होंगे। मालवा प्रांत के वर्तमान प्रांत प्रचारक बालिराम पटेल अखिल भारतीय सामाजिक सद्भाव प्रमुख होंगे। इंदौर में विभाग प्रचारक रहे विमल गुप्ता मध्य भारत प्रांत के नए प्रांत प्रचारक होंगे। वर्तमान में मालवा प्रांत के प्रांत प्रचार प्रमुख विनय दीक्षित अब प्रज्ञा प्रवाह के संयोजक बनाए गए हैं।

Next Post

भूपेश ने महादेव एप मामले में एफआईआर दर्ज होने पर भाजपा पर किया हमला

Sun Mar 17 , 2024
रायपुर 17 मार्च (वार्ता) छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने महादेव एप के अभी भी संचालित होने पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया हैं कि इसके संचालकों से मोदी सरकार एवं भाजपा की साठगांठ हैं। श्री बघेल ने आज यहां प्रेस कान्फ्रेंस में अपने ऊपर […]

You May Like