स्थिर बंद हुआ रुपया

मुंबई, 26 नवंबर (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया बुधवार को 89.2275 रुपये प्रति डॉलर पर स्थिर बंद हुआ।

भारतीय मुद्रा मंगलवार को 6.75 पैसे टूटकर कारोबार की समाप्ति पर 89.2275 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

रुपया आज 1.25 पैसे की गिरावट में 89.24 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सीमित दायरे में रहा। बीच कारोबार में यह ऊपर 89.18 रुपये और नीचे 89.28 रुपये प्रति डॉलर तक गया। अंत में गत दिवस के स्तर पर ही बंद हुआ।

घरेलू शेयर बाजारों में रही एक प्रतिशत से अधिक की तेजी से रुपये को समर्थन मिला। वहीं, दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक में रही तेजी ने रुपये पर दबाव बनाया।

 

Next Post

तीन वाणिज्यिक कोयला प्रखंडों की नीलामी पूरी

Wed Nov 26 , 2025
नयी दिल्ली, 26 नवंबर (वार्ता) केंद्रीय कोयला मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि वाणिज्यिक कार्य के लिए कोयला प्रखण्डों की नीलामी के 13वें दौर में झारखंड के दो ओर और ओडिया के एक कोयला ब्लॉक सहित तीन ब्लाकों की नीलामी पूरी कर ली गयी है। तीनों ब्लाक सरकारी क्षेत्र के […]

You May Like