तीनों बारों ने सरेंडर किए 63 लाख चार दिन चली जीएसटी की छापेमारी

जबलपुर। स्टेट जीएसटी के एंटी इवेजन ब्यूरो की टीम ने टैक्स और रिटर्न जमा नहीं करने वाले तीन बारो में एक साथ छापेमारी की। चार दिन चली कार्रवाई चौथे दिन सोमवार को पूरी हुई। चार दिनों से स्टॉक मिलान, दस्तावेजों की जांच की बारीकी से जांच पड़ताल की गई। जिसमेंं लाखों की हेराफेरी, गड़बड़ी सामने आई। सोमवार को तीनों बारों के संचालकों ने 63 लाख रूपए सरेंडर कर दिए ।

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक सिविल लाइंस के होटल नर्मदा जैक्शन, मदन महल में बसेरा बार और रसल चौक में अवतार बार पर एक साथ जीएसटी टीमों ने छापेमारी की। इन तीनों बार की ओर से वर्ष 2022-23 और 2023-24 का वैट रिटर्न जमा नहीं किया गया था। कार्यवाही गणेश सिंह कंवर, संयुक्त आयुक्त एईबी जबलपुर के निर्देशन में एवं डां.नवीन सिंह धुर्वे, उपायुक्त, एईबी जबलपुर के नेतृत्व में कार्यवाही पूर्ण की गई।

किसने कितनी राशि की जमा

अवतार बार के प्रोपरायटर रावअवतार गुप्ता यहां चली जांच में  पूर्व वर्षो के विवरण पत्र एवं कर जमा नहीं किया गया था।  कर अपवंचित राशि और मौके पर जमा कराई गई राशि रु 18 लाख जमा की गई। इसी प्रकार बसेरा बार के प्रोपरायटर श्रीमति सुचि गुप्ता है।  पूर्व वर्षो के विवरण पत्र एवं कर जमा नहीं किया गया था।  76 लाख में से मौके पर  राशि 20 लाख की राशि जमा कराई गई। होटल नर्मदा जैक्शन के प्रोपरायटर अमित आहूजा है।  जिन्होंने पूर्व वर्षो के विवरण पत्र प्रस्तुत नहीं करने एवं कर कम जमा करना पाया गया जिन्होंने  15.50 लाख में से राशि 31 लाख कंपोजिशन राशि जमा की।

Next Post

दिल्ली में पीएम के कार्यक्रम के बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय में मनेगा जश्र

Mon Jun 3 , 2024
– भाजपा के झंडे, बैनर और फूलों से सजाया जा रहा कार्यालय प्रशासनिक संवाददाता भोपाल, 3 जून. एग्जिट पोल ने भाजपा के नेताओं को उत्साह से भर दिया है। लिहाजा देश के साथ प्रदेश में भी लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में जबर्दस्त माहौल का असर परिणामों में भी […]

You May Like